Online paise kaise kamaye – ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके



आज आप सीखेंगे कि ऑनलाइन पैसा किस प्रकार कमाया जाता है और इसमें कितनी मेहनत और कितना दिमाग लगता है। आप यह भी जानेंगे कि आप कितने प्रकार से और कहां-कहां से ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं। सबसे पहली बात जो मैं आपको शुरुआत मैं ही बताना चाहता हूं वह यह है कि ऑनलाइन पैसा कमाया जा सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है।

परंतु आपको यह मालूम होना चाहिए कि आप जहां से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं वह जगह सही है या नहीं।

सभी बातें आपको इस पोस्ट में स्पष्ट हो जाएंगी।


ऑनलाइन पैसा कमाना सीखे


पैसे कमाने के जितने भी सही तरीके हैं और जिस प्रकार लोग सच में ऑनलाइन पैसा कमाते हैं वह सब तरीके आपको नीचे पढ़ने को मिलेंगे। ध्यान पूर्वक हर एक तरीके को समझे और और उसका अध्ययन करें।


ऑनलाइन लिखकर पैसे कैसे कमाए – Likhkar Online paise kaise kamaye

अगर आपको लिखना पसंद है तो आप ऑनलाइन बड़े आराम से पैसे कमा सकते हैं। आप खुद की वेबसाइट बनाकर उस पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं और विज्ञापन द्वारा पैसे कमा सकते हैं। परंतु अगर आप अभी नए हैं और अभी पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो आप दूसरों के लिए लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो ऑनलाइन लेखकों को ढूंढते हैं जो उनके लिए सामग्री लिख सके।

यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के लिए है।

आजकल बहुत सी ऐसी बड़ी-बड़ी वेबसाइट है जो लेखकों को ऑनलाइन ढूंढते रहती है जो उनके लिए लेख लिख सके। अगर आप अच्छी सामग्री लिखने में माहिर है तो आपको इस काम के बहुत पैसे मिल सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे बहुत सारे प्लेटफार्म भी उपलब्ध है जो आपको लिखकर पैसे कमाने की सुविधा प्रदान करते हैं। उन सभी वेबसाइट अथवा प्लेटफार्म के नाम लिंक सहित नीचे दिए जा रहे हैं।

आप वहां पर जाकर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं और जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ब्लॉगिंग करके पैसा कैसे कमाए


सबसे पहले यह समझ ले कि ब्लॉगिंग होती क्या है। इसमें आपको अपनी एक वेबसाइट बनानी होती है वह फ्री की भी हो सकती है और पैसे वाली भी।

परंतु मायने यह रखता है कि आप अपने वेबसाइट पर क्या करने वाले हैं।

अगर आप बहुत बड़ी वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो आपको पैसा लगाना पड़ेगा और अगर आप किसी छोटे मकसद से ऑनलाइन ब्लॉगिंग करने आए हैं तो आप मुफ्त में भी काम चला सकते हैं।


उदाहरण के लिए अगर आपको अपनी वेबसाइट पर हजारों की संख्या में पोस्ट लिखना है और फोटो डालनी है तो आपको पैसा लगाना ही पड़ेगा। परंतु अगर आप सिर्फ दिखावे के लिए मतलब किसी को यह दिखाने के लिए कि आपको क्या आता है या आप क्या क्या जानते हैं तो आप मुफ्त की वेबसाइट भी बना सकते हैं।


ब्लॉगिंग करके आप हजारों तरीके से पैसे कमा सकते हैं। उनमें से कुछ तरीके निम्नलिखित हैं


  • आप अपने ब्लॉग में गूगल ऐडसेंस का विज्ञापन लगा कर पैसा कमा सकते हैं। जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा उतनी ज्यादा आपकी कमाई होगी।
  • आप अपने ब्लॉग द्वारा दूसरी कंपनियों का प्रोडक्ट बिकवा सकते हैं और एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा खूब पैसे कमा सकते हैं।
  • स्पॉन्सरशिप द्वारा भी खूब पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ब्लॉग का रैंकिंग भारत में अथवा विश्व में अच्छा करना होगा और उसके बाद कंपनियां आपको मेल द्वारा संपर्क करेंगे और लिंक देने को कहेंगे और पैसे देंगे।
  • आप खुद का डिजिटल प्रोडक्ट बनाकर भी अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं और उन्हें बेच सकते हैं। डिजिटल प्रोडक्ट में बहुत सी चीजें आती हैं जैसे कि ई बुक, वीडियो कोर्स, ऑडियो कोर्स आदि।


एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा पैसा कमाए



एफिलिएट मार्केटिंग वह तरीका है जिसमें आपको किसी अच्छी कंपनी का प्रोडक्ट बिकवाना होता है।

बदले में आपको वह कंपनी जिसका आप प्रोडक्ट बिकवाते हैं आपको उस प्रोडक्ट का कुछ प्रतिशत देती है कमीशन के रूप में। यह भले ही देखने में मुश्किल लग रहा है परंतु अगर आप एक फार्मूले के जरिए काम करें तो यह बहुत आसान है.

लोग यकीन मानिए ऑनलाइन बहुत सारे प्रोडक्ट खरीदते हैं।


यूट्यूब द्वारा पैसा कमाना सीखे


आजकल लोग अपनी कला का उपयोग करके यूट्यूब जैसे वीडियो प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं और खूब पैसे छाप रहे हैं। यूट्यूब से पैसे कमाना बहुत आसान है अगर आप लोगों तक वह सामग्री पहुंचा सकते हैं जिनमें उन्हें सबसे ज्यादा रुचि है।

जैसे की उदाहरण के तौर पर 

  • कॉमेडी वाली वीडियो या फिर क्षेत्रीय भाषा में आप माहिर हो

  • जैसे कि बिहारी या मगधी, तब भी आपके पास पैसे कमाने के अवसर हैं।

  • आप हिंदी भाषा में बनाई गई वीडियो को अन्य भाषा में तैयार कर सकते हैं।

  • और लोगों की मदद कर सकते हैं जिन्हें हिंदी नहीं आती।

  • शुरुआत में आप बिना कोई पैसा लगाए काम कर सकते हैं परंतु जैसे-जैसे आप का चैनल बढ़ेगा वैसे-वैसे आप नए-नए टेक्नोलॉजी के गैजेट्स खरीद सकते हैं जिनसे आप और बेहतर वीडियो बना सके।



अपना खुद का कोर्स बनाकर बेचे – Course bechkar Online paise kaise kamaye




  • आपको ऑनलाइन बहुत सारे प्लेटफार्म मिल जाएंगे जहां पर आप अपना खुद का कोर्स बनाकर लोगों तक पहुंचा सकते हैं। आप अपने कोर्स का मन मुताबिक दाम रख सकते हैं उसमें पड़ी सामग्री के हिसाब से।

  • आप किसी भी प्रकार कोर्स बना सकते हैं जिसमें आप सबसे ज्यादा माहिर है।

  • आपको कुछ ऐसा पता है जो बाकी लोगों को नहीं पता।

  • अगर आप अपने कोर्स द्वारा लोगों का फायदा करवाते हैं तो आपको इंटरनेट पर पैसे कमाने से कोई नहीं रोक सकता। आपको किसी भी भाषा में बना सकते हैं जिसमें आप माहिर हैं परंतु यह याद रखें कि अंग्रेजी भाषा सबसे ज्यादा चलती है और लोग ज्यादातर अंग्रेजी भाषा में ही कोर्स खरीदते हैं और मन मुताबिक पैसे देते हैं।

  • कोर्स किसी भी प्रकार का हो सकता है जैसे कि आप वीडियो का प्रयोग करके भी एक पूरा कोर्स बना सकते हैं या फिर अगर आप लिखने में माहिर हैं तो आप बुक बना कर भी उसे कोर्स में डाल कर बेच सकते हैं।


जिन प्लेटफार्म पर यह सुविधा मिलेगी वह नीचे दिया जा रहा है :-



अपनी कला ( Skills ) बेचकर पैसा कमाए


अगर आप खुद का कोई काम नहीं करना चाहते और अपने स्किल या कला का प्रयोग करके पैसा कमाना चाहते हैं तब भी आपके लिए कई रास्ते खुले हैं। ऑनलाइन आपको बहुत से ऐसे प्लेटफार्म मिलते हैं जहां पर आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं और आप लोगों की मदद करके पैसा कमा सकते हैं। परंतु एक बात का ध्यान रखें की शुरुआत में आपको कोई काम नहीं मिलेगा परंतु आपको अपना प्रोफाइल ऐसा बना कर रखना होगा जिसे देखकर लोग आपको काम दे।


स्किल बहुत प्रकार के होते हैं :-


  • Article writing
  • Copy Writing
  • Expert in digital marketing
  • Logo making
  • Voice over
  • Video making and editing
  • SEO expert
  • WordPress
  • Social Media
  • Web designing
  • And Various other skills


 मोबाइल या स्मार्टफोन से पैसे कैसे कमाए – Mobile se Online paise kaise kamaye




अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप का साधन नहीं है तब भी आप ऑनलाइन पैसा कमा सकते हैं। मात्र स्मार्टफोन का प्रयोग करके आप हर महीने अच्छी मात्रा में पैसा कमा सकते हैं इसमें कोई दो राय नहीं। परंतु एक बात का ध्यान रखें कि फालतू के एप्लीकेशन के चक्कर में कभी ना पड़े जो आपको चंद काम करवा कर पैसे देने का दावा करती है।

मोबाइल या स्मार्टफोन का प्रयोग करके आप यहां पर लिखे जितने भी तरीके हैं सभी इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं।

लैपटॉप या कंप्यूटर होने की कोई आवश्यकता नहीं अगर आप मेहनत करने को तैयार हैं तो।

आप मोबाइल द्वारा ही ब्लॉगिंग कर सकते हैं और अन्य सभी जितने भी काम है सब कर सकते हैं।

आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं आपको हम नीचे उन तरीकों की लिस्ट दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप घर बैठे मोबाइल या फिर स्मार्टफोन द्वारा पैसा कमा सकते हैं।



 गूगल ऐडसेंस द्वारा पैसा कमाना सीखे – Google adsense se Online paise kaise kamaye




गूगल एक बहुत बड़ी कंपनी है और उसके बहुत सारे अंग हैं। गूगल हर व्यक्ति को पैसा कमाने का मौका देता है और अगर कोई ऑनलाइन पैसा कमाना चाहता है तो उसके लिए भी अनेक सुविधा गूगल खुद प्रदान करता है।

गूगल ऐडसेंस एक ऐसी ही कंपनी है जो आपको ऑनलाइन पैसा देती है।

आप विश्वास नहीं करेंगे लोग इस कंपनी का उपयोग करके महीने का एक करोड़ तक कमा रहे हैं।

अगर आपको यह पता लगाना है कि यह कंपनी सही है या गलत तो आप गूगल में जाकर सर्च कर सकते हैं


< गूगल ऐडसेंस पेमेंट प्रूफ >

तब आपको पता लग जाएगा कि यह कंपनी सच में पैसा देती है या नहीं।

हमारी वेबसाइट हिंदी विन्दी वेबसाइट भी गूगल ऐडसेंस के द्वारा ही पैसे कमाती है।

जितने भी हिंदी के ब्लॉग आप देखेंगे उसमें 95% लोग गूगल ऐडसेंस का इस्तेमाल कर  रहे हैं।


आप दो प्रकार से इस कंपनी द्वारा पैसा कमा सकते हैं।


पहला आप अपना एक यूट्यूब चैनल बना सकते हैं और जब आपके चैनल पर हजार सब साइबर हो जाएंगे तब आप इस कंपनी का प्रयोग करके अपने यूट्यूब चैनल से पैसे कमा सकते हैं। अब यह होगा कैसे यह भी मैं आपको बता देता हूं। जब भी आप का वीडियो कोई व्यक्ति देखेगा तब उसमें ऐड आएगा जो इस कंपनी द्वारा प्रकाशित होगा।

इस विज्ञापन का जो भी मूल्य होगा उसका 50% कंपनी आपको देगी और 50% अपने पास रखेगी।







Comments